संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महात्मा गांधी का शिक्षा दर्शन (Educational Philosophy Of Mahatma Gandhi)

  महात्मा गांधी का शिक्षा दर्शन  (Educational Philosophy Of Mahatma Gandhi) महात्मा गांधी का जीवन परिचय —  महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबन्दर (गुजरात) में हुआ था। महात्मा गांधी बचपन का नाम मोहनदास था। महात्मा गांधी के पिता श्री कर्मचन्द गांधी पोरबन्दर रियासत के दीवान थे और महात्मा गांधी की माता श्रीमती पुतलीबाई थी। महात्मा गांधी जी को पोरबन्दर के प्राथमिक स्कूल में प्रवेश दिलाया। जब गांधी जी की आयु सात वर्ष की थी तो वे अपने माता-पिता के साथ राजकोट हाईस्कूल में प्रविष्ट हो गए और यहीं से महात्मा गांधी 1887 ई0 में मैट्रिक की परीक्षा पास की। 

मदन मोहन मालवीय जी का शिक्षा दर्शन ( Education Philosophy Of Madan Mohan Malviya Ji )

‘ मदन मोहन मालवीय जी के शैक्षिक विचार ’ ( मदन मोहन मालवीय जी का शिक्षा दर्शन ) ( प्रश्न ) पं० मदन मोहन मालवीय के शिक्षा सम्बन्धी विचारों को स्पष्ट कीजिए। ‘या’ पं० मदन मोहन मालवीय के शिक्षा दर्शन को स्पष्ट कीजिए। ( उत्तर )

मदन मोहन मालवीयजी का जीवन - दर्शन (Life - Philosophy of Madan Mohan Malaviyaji)

मालवीयजी का जीवन - दर्शन  पं० मदन मोहन मालवीय हिन्दू धर्म के अनन्य भक्त एवं उपासक थे और उनका वेदों, स्मृतियों, पुराणों, उपनिषदों, शैव एवं वैष्णव सम्प्रदायों की बातों में पूर्ण विश्वास था। वे किसी एक वाद या सिद्धान्त से बँधे नहीं थे बल्कि वे सभी सम्प्रदायों की अच्छी बातों पर विश्वास करते थे। पं० मालवीय के जीवन - दर्शन से सम्बन्धित निम्नलिखित तथ्य हैं —

राष्ट्रीय एकीकरण (National Integration )

(प्रश्न) राष्ट्रीय एकीकरण का अर्थ स्पष्ट कीजिए ?

शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण (National Integration Through Education)

( प्रश्न ) शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण कैसे संभव है ? ‘या’ राष्ट्रीय एकीकरण में शिक्षा किस प्रकार सहायक हो सकती है?  ( उत्तर ) शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण - राष्ट्रीय भावना का विकास शिक्षा द्वारा संभव है, क्योंकि राष्ट्र के नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का संचार शिक्षा के द्वारा प्रभावशाली ढंग से होता है। शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय भावना या राष्ट्रीय एकीकरण विकसित करने के निम्नलिखित उपाय हैं

पं० मदन मोहन मालवीय (PT. MADAN MOHAN MALVIYA)

  भारतीय चिंतक पं० मदन मोहन मालवीय   INDIAN THINKERS PT. MADAN MOHAN MALVIYA  (1861-1946 )  पं० मदन मोहन मालवीय जी के जीवन और कार्य  जीवन और कार्य — पं० मदन मोहन मालवीय का जन्म इलाहाबाद के अहियापुर मुहल्ला (इसे अब मालवीय नगर कहते हैं।) में 25 दिसम्बर, 1861 ई ० में हुआ था। इनके पिता का नाम पं० ब्रजनाथ व्यास और माता का नाम श्रीमती मूना देवी था। इनका परिवार साधारण था, पिता कथा वार्ता से जीवन निर्वाह करते थे। वे बड़े धर्मनिष्ठ, कट्टर एवं मृदुभाषी थे। इनकी माता बड़े सरल, उदार एवं कोमल हृदय वाली थी, जिससे सारे मुहल्ले में वे लोकप्रिय थीं। यह छाप पं० मदन मोहन मालवीय पर भी पड़ी। घर पर ही इनको नागरी और संस्कृत को शिक्षा शुरू में मिली। बुद्धि के तेज होने से इन्होंने बहुत से श्लोक कंठस्थ का लिये। बाद में पं० हरदेवजी की धर्मज्ञानोपदेश पाठशाला और फिर पं० देवकीनन्दजी द्वारा व्यवस्थापित विद्या धर्म प्रवर्द्धनी सभा की पाठशाला में इन्हें संस्कृत और धर्म की शिक्षा मिली। संस्कृत पढ़ते हुए पं० मदन मोहन को अंग्रेजी पढ़ने का शौक हुआ। आर्थिक कठिनाई होते हुए भी पिता ने इनको अंग्रेजी पढ़ाना स्वीकार किया। इनके प